देश-विदेश

असम के सीएम के रूप में हिमंता ने दूसरी बार ली शपथ… समारोह में पीएम मोदी-अमित शाह और सीएम साय भी शामिल

असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने आज मंगलवार, 12 मई को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में हिमंता बिस्वा सरमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ से सीएम विष्णु देव साय के साथ छत्तीसगढ़ के दोनों उपमुख्यमंत्री, अरुण साव और विजय शर्मा भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने गुवाहाटी पहुँचे थे। हिमंता बिस्वा सरमा के साथ चार अन्य विधायकों रमेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बरो और अजंता नियोग ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

बता दें कि 120 सदस्यीय असम विधानसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 102 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया है। हिमंता असम के पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button