आज की खबर

डेढ़ लाख रु की रिश्वत में फंसी जीएसटी की असिस्टेंट कमिश्नर सस्पेंड… छापे की भनक लगते ही नाली में फेंक दिए थे बंडल

कांकेर में 1.5 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुईं जीएसटी की सहायक आयुक्त (Assistant Commissioner) अंचला गिरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर राज्य जीएसटी आयुक्त ने यह निलंबन आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जगदलपुर रहेगा।

एसीबी के अनुसार कांकेर के एक कबाड़ी शोएब का वाहन ई-वे बिल से जुड़ी खामी के चलते रोका गया था। गाड़ी को छोड़ने और मामले में राहत देने के एवज में अधिकारी द्वारा 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद जगदलपुर ACB की टीम ने 21 नवंबर को ट्रैप की योजना बनाई। बिचौलिए इमरान मेमन के माध्यम से रिश्वत की रकम अधिकारी के निवास पर पहुंचाई गई। ACB के छापे की भनक लगते ही पकड़े जाने के डर से नोटों के बंडल घर के बाहर नाली में फेंक दिए गए थे। एसीबी टीम  ने अंचला गिरी और बिचौलिये मेमन को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही, अधिकारी के आवास की तलाशी लेकर आय से अधिक संपत्ति के पहलुओं पर भी जांच शुरू कर दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button