आज की खबर

काम की खबर 📘 नई गाड़ियों में 3 साल तक नहीं लेना होगा PUC प्रदूषण सर्टिफिकेट… इसके नियम बदले गए, जानिए नया सिस्टम

केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने केंद्रीय मोटर वाहन (सोलहवां संशोधन) नियम, 2026 के तहत प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) की वैधता में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार 6 साल तक पुरानी निजी BS-6 गाड़ियों का PUC सर्टिफिकेट अब एक बार बनवाने पर 3 साल तक वैध रहेगा। कुल मिलाकर, अभी दीपावली में जिन लोगों ने गाड़ियां ख़रीदी हैं, उनका PUC तीन साल तक वैलिड रहेगा।

नए नियमों के अनुसार जिन गाड़ियों का PUC सर्टिफिकेट पहले बन चुका है, उनकी वैधता अपने आप 3 साल नहीं होगी। मौजूदा सर्टिफिकेट एक्सपायर होने के बाद जब आप इसे पहली बार रिन्यू कराएंगे, तब नई समय-सीमा का लाभ मिलेगा। इसमें गाड़ी की उम्र चेक करना ज़रूरी है। इसी तरह यदि आप मौजूदा PUC की एक्सपायरी डेट से 10 दिन पहले रिन्यूअल कराते हैं, तो नए सर्टिफिकेट की वैधता पुरानी एक्सपायरी तारीख से गिनी जाएगी। एक्सपायरी डेट निकलने के बाद रिन्यू कराने पर वैधता टेस्ट कराने वाले दिन से शुरू होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button