छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के विधायक का मंच पर महिला कलाकारों के साथ डांस का वीडियो वायरल… शुरू हुए राजनैतिक आरोप-प्रत्यारोप

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से गुरुवार को एक विधायक का सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान महिला कलाकारों के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सियासी हलकों में खलबली मच गई है। वीडियो में मंच पर मारो नगर पंचायत का बैनर नज़र आ रहा है। यह वीडियो मारो नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित एक विकास कार्य के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के बाद की है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी ट्रेंडिंग है, हालांकि द स्तम्भ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

जो जानकारी आ रही है, उसके मुताबिक यह कार्यक्रम उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में शुरू हुआ था। उनके वहां से रवाना होने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान विधायक मंचपर छत्तीसगढ़ी गीतों पर नर्तक महिलाओं के साथ झूमते नजर आए। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दल कांग्रेस ने इस वीडियो को लेकर भाजपा विधायक पर निशाना साधा है और जनता के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। वहीं, विधायक के समर्थक इसे स्थानीय लोक संस्कृति और जनता के साथ घुलने-मिलने का सहज अंदाज बता रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button