छत्तीसगढ़

सूने मकान में डेरा जमाए था जंगली भालू… निकालने गए वन अफसर पर हमला कर पटका… किसी तरह बचाए गए, बड़ी घटना टली

बालोद में दल्लीराजहरा के वनग्राम सिंघोला में एक भालू ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान डिप्टी रेंजर नीलकंठ साहू को अचानक दौड़ाकर पटक दिया। मौके पर ग्रामीण अलर्ट थे। उन्होंने किसी तरह भालू को खदेड़ा, डिप्टी रेंजर की जान बचाई और एक बड़ी अनहोनी टल गई।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव के एक खाली पड़े सूने मकान में पिछले दो-तीन दिनों से एक जंगली भालू ने डेरा जमा रखा था। डिप्टी रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम उसे ही निकालने गई थी। टीम जैसे ही नजदीक पहुंची, भालू आक्रामक होकर बाहर निकला और को देखते ही भालू अचानक आक्रामक हो गया और दौड़कर डिप्टी रेंजर पर झपटते हुए उन्हें पटक दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाकर और साहस दिखाते हुए भालू को खदेड़ा, जिससे डिप्टी रेंजर बचे। इसके बाद भालू खुले मैदान की ओर भाग गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और भालू से आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल है। घटना के बाद वन विभाग के रेस्क्यू इंतजामों और कर्मियों की सुरक्षा तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button