देश-विदेश

सोनिया की बुक ‘Belonging: A Journey of Love’ का औपचारिक विमोचन… दशकों तक दूसरे लोगों ने मेरी कहानी सुनाई, अब मेरी बारी

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की नई किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ (बेलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव) की आधिकारिक लॉन्चिंग आज, 16 नवंबर को नई दिल्ली में हो रही है। यह औपचारिक विमोचन कार्यक्रम आज शाम अभी दिल्ली स्थित ITC मौर्या होटल में शुरू हो रहा है। मंच पर सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के कई शीर्ष नेता मौजूद हैं। इनके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद हैं।

हालांकि यह किताब 10 नवंबर को ही बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई थी, लेकिन इसका औपचारिक विमोचन समारोह आज हो रहा है। समारोह में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा विपक्षी दलों के नेता भी शामिल हो रहे हैं।

किताब के रिलीज से पहले सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर कहा था कि दशकों तक दूसरे लोगों ने उनकी कहानी सुनाई है और अब अपनी बात खुद रखने की बारी उनकी है। बता दें कि यह किताब सोनिया गांधी का संस्मरण (आत्मकथा) है, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के सफर, निजी अनुभवों, राजीव गांधी से पहली मुलाकात और राजनीतिक जीवन के अहम पड़ावों को साझा किया है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button