देश-विदेश

छत्तीसगढ़ में वांटेड दुबई में डेरा… शराब स्कैम का आरोपी विकास अग्रवाल भी वहीं अरेस्ट… प्रत्यर्पण कर यहां लाने की प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़ के कई बड़े केसेस के वांटेड दुबई में डेरा डाले हुए हैं। महादेव बैटिंग स्कैम के सौरभ चंद्राकर (ओमान से अरेस्ट) और रवि उप्पल के बाद अब चर्चित शराब स्कैम के के मुख्य आरोपियों में से एक विकास अग्रवाल (सुब्बू) को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। आधिकारिक रिपोर्टों और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अधिकारियों ने उसे हाल में ही हिरासत में लिया था। उसे भारत वापस लाने (प्रत्यर्पण) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें कि ईडी ने विकास के भाई विवेक अग्रवाल से जुड़े ठिकानों पर छापे मारकर कथित तौर पर 17 किलोग्राम सोना, हीरे के आभूषण और नकदी जब्त की थी।

महादेव बेटिंग ऐप और शराब घोटाले जैसे कई बड़े मामलों में छत्तीसगढ़ की जांच एजेंसियों के लिए वांछित कई अन्य आरोपियों ने भी दुबई को अपना ठिकाना बना रखा है। विकास अग्रवाल पर ईडी का आरोप है कि वह 2019 से 2023 के बीच सक्रिय शराब सिंडिकेट के लिए जमीनी स्तर पर वित्तीय प्रबंधक (फाइनेंशियल मैनेजर) के रूप में काम करता था। वह डिस्टिलरीज और एफएल-10ए (FL-10A) लाइसेंस धारकों से अवैध कमीशन वसूलने और उस रकम को मुख्य आरोपी अनवर ढेबर तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदार था। विकास साल 2023 में जांच शुरू होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था।

यूएई में अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में विकास अग्रवाल को हिरासत में लिया गया था। भारतीय जांच एजेंसियों ने यूएई के अधिकारियों के साथ औपचारिक प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए जरूरी कानूनी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं, हालांकि उसे भारत लाने की सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। विकास प्रवर्तन निदेशालय (ED) के साथ साथ छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के केस में वांटेड है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button