छत्तीसगढ़

किसानों को एक एकड़ पर 13839 रु आदान सहायता… मिलेट्स की सरकारी खरीदी 15 दिसंबर से… मंत्री रामविचार, सचिव परदेसी की प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा

छत्तीसगढ़ में धान किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता राशि मिलेगी। यदि कोई किसान अपने पंजीकृत रकबे की निर्धारित मात्रा से कम धान बेचता है, तब भी उसे पूरे पंजीकृत रकबे के आधार पर ही प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। कृषि मंत्री रामविचार नेताम और कृषि उत्पादन आयुक्त (APC) एवं सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज शुक्रवार, 13 नवंबर को नवा रायपुर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

कृषि मंत्री रामविचार ने बताया कि प्रदेश में 15 दिसंबर से 15 फरवरी 2027 तक मार्कफेड (MARKFED) के माध्यम से मिलेट्स की खरीदी की जाएगी। रागी की खरीदी केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर होगी। वहीं कोदो और कुटकी की खरीदी राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर की जाएगी।

धान की जगह दूसरी फसल लेने वाले किसानों को अब राज्य सरकार की ओर से प्रति एकड़ 11,000 रुपए के बजाय 15,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 10,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

मंत्री रामविचार और सचिव कोमल परदेसी ने बताया की राज्य शासन ने अरहर के लिए 8,450 रुपए, उड़द के लिए 8,200 रुपए और सोयाबीन के लिए 5,708 रुपए प्रति क्विंटल दर तय की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button