आज की खबर

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीत सत्र 14 से 17 दिसंबर तक, चार दिन चलेगा… जारी की गई सत्र की अधिसूचना यहाँ देखें

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर 2026 से शुरू होगा और 17 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय से सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। स्पीकर डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में होने वाले इस सत्र में चार बैठकें होंगी। यह मौजूदा सरकार के कार्यकाल का 11वाँ सत्र होगा। इस दौरान राज्य के वित्तीय तथा अन्य शासकीय कार्य किए जाएंगे। अधिसूचना जारी होने के साथ ही सदस्यों के प्रश्न लगाने का क्रम भी शुरू हो जाएगा।

बता दें कि पिछले साल भी शीतकालीन सत्र इन्ही तारीखों पर आयोजित किया गया था। हालांकि बाद में सर्वसम्मति से अवधि बढ़ाई गई थी, क्योंकि तब नवा रायपुर स्थित नई विधानसभा में पहला सत्र आयोजित किया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button