आज की खबर
रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में धुएं से इतना प्रदूषण नहीं, जितना देश के अन्य शहरों में… बठिंडा देश में टॉप, दिल्ली तीसरे नंबर पर
दिवाली के बाद 9 नवंबर की सुबह जारी हुए ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में पंजाब का बठिंडा शीर्ष पर पहुंच गया है। वहां हवा की क्वालिटी का सूचकांक AQI 1258 दर्ज किया गया है. जबकि राजधानी दिल्ली 1034 AQI के साथ तीसरे स्थान पर है। राहत की बात ये है कि पटाखों के धुएं से देश के सबसे प्रदूषित शहरों में रायपुर, बिलासपुर और और दुर्ग शामिल नहीं हैं। हालांकि रीयल-टाइम डेटा मॉनिटर करने वाली संस्था AQI.IN के हालिया आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के रायपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 274 और दुर्ग में 234 के स्तर पर पहुंच गया है। यह स्थिति बहुत अच्छी नहीं मानी जाती है।
ताजा रिपोर्ट (9 नवंबर 2026 की सुबह 7 बजे) के अनुसार देश के शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित शहरों और उनके एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की स्थिति इस प्रकार है:




