आज की खबर

अब ईडी सौरभ चंद्राकर से पूछेगी मनीलॉंडरिंग और प्रोटेक्शन मनी का ब्योरा… महादेव एप केस में गिरफ्तारी, 7 दिन की रिमांड पर ले गई एजेंसी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को आज शुक्रवार 13 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रोडक्शन वारंटपर सौरभ को आज रायपुर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में लंबी कानूनी बहस के बाद ED ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए रिमांड मांगी। कोर्ट में शाम 6 बजे तक चली जिरह के बाद सौरभ को 7 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है। अब ईडी प्रोटेक्शन मनी और मनीलॉंडरिंग तथा संबंधित मुद्दों पर सौरभ से विस्तृत पूछताछ करेगी।

ओमान से प्रत्यर्पण के बाद सौरभ चंद्राकर 8 दिनों तक CBI की कस्टडी में था। गुरुवार (12 नवंबर) को रिमांड खत्म होने के बाद CBI कोर्ट ने उसे 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया था। कल यानी 12 नवंबर गुरुवार को CBI कोर्ट ने ED की गैर-जमानती वारंट वाली अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद ED ने विशेष PMLA कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन लगाया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इस आधार पर सौरभ को आज शुक्रवार को रायपुर की PMLA कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला के जरिए पैसों के लेनदेन की जांच के लिए अदालत से सौरभ को रिमांड पर सौंपने का आग्रह किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button