आज की खबर

NEET की 3 मई को हुई परीक्षा पेपर लीक में रद्द… एनटीए ने सीबीआई को सौंपी जांच, परीक्षा की नई तारीख जल्द, देखें आदेश

Screenshot

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक के आरोपों और परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण 3 मई को हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। इस तरह, 3 मई को हुई नीट परीक्षा अब मान्य नहीं है और इसे फिर से आयोजित (Re-exam) किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पेपर लीक मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है।

NTA ने अभी नई परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है, लेकिन कहा है कि शेड्यूल और नए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जिन छात्रों ने 3 मई की परीक्षा दी थी, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने या नई फीस देने की जरूरत नहीं है। उनका पुराना रजिस्ट्रेशन और परीक्षा केंद्र के विकल्प मान्य रहेंगे।

गैस पेपर में 600 नंबर के प्रश्न मिले, इसलिए

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान SOG और अन्य एजेंसियों की जांच में सामने आया कि एक “गेस पेपर” में पूछे गए कई सवाल (करीब 600 अंक के) नीट परीक्षा के मूल पेपर से मेल खाते थे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button