देश-विदेश
शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम… विधायक दल के नेता चुने गए… अमित शाह ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में, शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) को आधिकारिक तौर पर भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। आज 8 मई को कोलकाता में हुई बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वयं उनके नाम का ऐलान किया। विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही यह साफ हो गया है कि शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वह राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे। शुभेंदु अधिकारी कल, 9 मई को सुबह 11 बजे कोलकाता
के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
बता दें कि हाल के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर सीट से 15,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया है। इसके साथ ही उन्होंने नंदीग्राम सीट पर भी अपनी जीत बरकरार रखी। आज हुई विधायक दल की अहम बैठक में अमित शाह के साथ-साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे।