आज की खबर
IAS Postings : पुष्पा साहू का कोरिया कलेक्टर का आदेश कैंसिल, अब माशिमं सचिव… रोक्तिमा उच्च शिक्षा सचिव के बजाय अब कोरिया कलेक्टर

छत्तीसगढ़ शासन ने आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए नई नियुक्तियां जारी की हैं। वर्ष 2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पद पर नियुक्त किया गया है। 6 मई को जारी आदेश के तहत उन्हें को कलेक्टर जिला-कोरिया पदस्थ किया गया था। इसी तरह, 2016 बैच की आईएएस रोक्तिमा यादव को कोरिया का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्हें आयुक्त, उच्च शिक्षा पदस्थ किया गया था, जिसमें संशोधन हुआ है। इसके अलावा शासन ने आईएएस रीता यादव को आयुक्त, उच्च शिक्षा पदस्थ किया है। इसके साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।



