आम चुनाव

कांग्रेस घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप, भ्रष्टाचारियों को जेल की गारंटीः पीएम मोदी

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के आमाबाल में मोदी की बड़ी सभा

कांकेर के आमाबाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और देश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर भ्रष्टाचार को लेकर जमकर वार किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही एक प्रधानमंत्री कहते थे कि हम दिल्ली से 1 रुपए भेजते हैं, लोगों तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचते हैं। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि 85 पैसे कौन खा जाता है। पीएम मोदी ने बताया कि पिछले 10 साल में उन्होंने देश के लोगों के लिए 34 लाख करोड़ रुपए दिए हैं। अगर कांग्रेस होती तो इनमें से 28 लाख करोड़ रुपए गायब हो जाते। पीएम मोदी ने कांग्रेस घोषणापत्र पर भी यह कहकर हमला किया कि इसमें मुस्लिम लीग की छाप दिखती है।

कांकेर लोकसभा क्षेत्र में हुई सभा में मोदी ने भाजपा के पूर्व बस्तर क्षत्रप बलिराम कश्यप को याद किया और बताया कि मैंने कश्यपजी के साथ पूरे बस्तर का कोना-कोना छाना है। उन्होंने अपने संबोधन में कई बार स्थानीय भाषा का उपयोग भी किया। मोदी ने बस्तर की दोनों लोकसभा सीटों बस्तर में महेश कश्यप और कांकेर में भोजराज नाग को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा- मोदी देश को लूटपाट से बचाने आया है। गरीबों की चिंता दूर करने आया है। कांग्रेस गरीबी को जानती ही नहीं है। कच्ची छत क्या होती है, घर में राशन नहीं हो क्या होता है, यह मोदी जानता है। पीएम मोदी ने वादा किया कि जब तक गरीब की हर चिंता दूर नहीं कर देता, चैन से नहीं बेैेठूंगा।

शाही परिवार वे रामलला का न्योता ठुकरारा

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार ने रामलला का न्योता ठुकरा दिया। यही नहीं, पार्टी के जो नेता श्रद्धापूर्वक अयोध्या गए, उन्हें छह साल के लिए निकाल दिया। यही कांग्रेस का असली चेहरा है। पार्टी ने हाल में जो घोषणापत्र जारी किया है, उसमें मुस्लिम लीग की छाप दिखती है। कांग्रेस ने हमेशा ही तुष्टिकरण की राजनीति की। उन लोगों का देश की मुश्किलों से कोई लेना-देना नहीं है।

छत्तीसगढ़ में कड़ी कार्रवाई चल रही है

पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई चल रही है। इसीलिए मोदी का सिर लाठी से फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा- मैं धमकियों से डरनेवाला नहीं हूं। देश के लाखों-करोड़ों नागरिक मेरे सुरक्षा कवच हैं। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्टाचारियों को सजा दे रही है। और विपक्षी दल भ्रष्टाचारियों के समर्थन में रैलियां निकाल रहे हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि  भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही होगा, यह मोदी की गारंटी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button