राजनीति

बिहार के इतिहास में पहली बार भाजपा का सीएम… सम्राट चौधरी होंगे मुख्यमंत्री, 15 को शपथ… नीतिश का इस्तीफा, केबिनेट भंग करने की सिफारिश

बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव हुआ है और सम्राट चौधरी का नाम बिहार के अगले मुख्यमंत्री (CM) के रूप में नाम तय हो गया है। यह बिहार में भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि राज्य में पहली बार पार्टी का अपना मुख्यमंत्री होगा। इससे पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार, 14 अप्रैल को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और मौजूदा कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश कर दी है। यह लगभग साफ ही है कि उनका इस्तीफा भी मंजूर होगा और मौजूदा केबिनेट भंग कर दी जाएगी।

इधर, आज ही बुलाई गई भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुन लिया गया है। भाजपा विधायकों ने सर्वसम्मति से चौधरी को नेता चुना है, जिससे उनका बिहार का नया सीएम बनना तय है। पटना से जो खबरें आ रही हैं, उनकी मुताबिक भाजपा के भावी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को हो सकता है।
पटना मीडिया में यह खबर भी चल रही है कि विधायक दल का नेता चुने जाने के तुरंत बाद सम्राट चौधरी के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और राजनीतिक हलचल तेज है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button