अभिजीत सौरभ आशुतोष प्लेन के भीतर से, ध्रुव राठी घर से गिरफ्तार… केज़रीवाल, ममता बनर्जी, संजय सिंह भी अरेस्ट… डेढ़ हज़ार सीजेपी कार्यकर्ता हिरासत में
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, सौरभ दास तथा आशुतोष को दिल्ली पुलिस ने प्लेन के भीतर जाकर गिरफ्तार किया गया है। देश में संभवतः प्लेन के भीतर की गई यह पहली गिरफ्तारी मानी जा रही है। अरविंद केजरीवाल को उनके घर के सामने संजय सिंह के साथ हिरासत में लिया गया। ममता बनर्जी को अभी अभी डिटेन किया गया है। इससे पहले, चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी गुरुग्राम स्थित निवास से अरेस्ट कर लिए गए। नेहा बोरा और रत्ना को भी दिल्ली में हिरासत में लिया गया। अब तक दिल्ली पुलिस सीजेपी के डेढ़ हज़ार हज़ार से ज़्यादा कार्यकर्ताओं को भी गिरफ़्तार किया जा चुका है। इस वजह से जंतर मंतर में अभी सीजेपी के प्रदर्शन का माहौल नहीं बन पाया है, लेकिन पुलिस का तगड़ा घेरा तोड़कर युवा वहां पहुंच रहे हैं।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका जैसे ही मुंबई से फ्लाइट के जरिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर लैंड हुए, पुलिस तुरंत विमान (प्लेन) के अंदर दाखिल हो गई। तीनों नेताओं को फ्लाइट की सीट से ही सीधे हिरासत (डिटेन) में ले लिया गया और उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। थोड़ी देर बाद दिल्ली पुलिस इन तीनों को एयरपोर्ट के रनवे से ही एक बस में बैठाकर ले गई। भीड़ को इकट्ठा होने से रोकने के लिए पुलिस अभिजीत दीपके को गुरुग्राम लेकर गई, जबकि सौरभ दास और आशुतोष रांका को अलग-अलग स्थानों (जफरपुर कलां और बाहरी दिल्ली) पर ले जाया गया है।
प्रसिद्ध यूट्यूबर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित घर से हिरासत में लिया गया है। वे भी इस आंदोलन का समर्थन करने और जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में CJP की नेता नेहा बोरा और पार्टी की लीगल टीम हेड रत्ना सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है।
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति (परमिशन) नहीं दी थी। इसके बावजूद जंतर-मंतर और दिल्ली की सीमाओं की तरफ बढ़ रहे 600 से लेकर 1,000 से अधिक CJP समर्थकों को राजधानी के विभिन्न इलाकों से हिरासत में लिया जा चुका है। इधर, सीजेपी के नेताओं की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही सोशल मीडिया और जमीन पर CJP समर्थकों का गुस्सा बढ़ रहा है। दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) गोल चक्कर के पास भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। वहां तैनात भारी फोर्स अलर्ट पर है।



