आज की खबर

शराब स्कैम में ईओडब्लू EOW विकास अग्रवाल को दुबई से रायपुर ले आई… आधी रात खुली कोर्ट ने भेजा रिमांड पर… बिलासपुर के छोटे ठेकेदार सुब्बू का “मनीमैन” से जेल तक सफ़र

छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब स्कैम के आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को दुबई (UAE) से प्रत्यर्पित कर भारत लेन में कामयाबी हासिल कर ली है। विकास अग्रवाल को कल देर रात ही रायपुर ले आया गया। रायपुर की विशेष अदालत कल शुक्रवार को आधी रात खुली। आज शनिवार को तड़के 3 बजे तक चली सुनवाई के बाद विकास अग्रवाल को 30 नवंबर तक ईओडब्लू की रिमांड पर भेज दिया गया है।

अफसरों ने बताया कि सीबीआई (CBI), विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और छत्तीसगढ़ पुलिस के समन्वय से 27 नवंबर को विकास अग्रवाल को यूएई से प्रत्यर्पित कर पहले मुंबई और फिर रायपुर लाया गया। विकास अग्रवाल लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी था। यूएई में लोकेशन ट्रेस होने के बाद वहां की पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे भारत भेजा गया।

विकास अग्रवाल मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ का निवासी है। उसका भाई विवेक अग्रवाल बिलासपुर का एक बड़ा सराफा कारोबारी है (जहाँ ED ने छापेमारी कर सोना और नकदी बरामद की थी)। रायपुर में वह शंकरनगर स्थित ‘पाम बेलाजियो’ (Palm Bellagio) सोसाइटी में रहता था। ईओडब्लू के अनुसार वहीं नकदी छिपाने के लिए भी दो फ्लैट भी खरीदे गए थे। विकास 2014-15 के आसपास नाली और सड़क निर्माण के छोटे-मोटे ठेके लेता था। बाद में वह शराब घोटाले के आरोपियों के बेहद करीब आ गया। जांच एजेंसियों के अनुसार, विकास 2019 से 2022 के बीच शराब वितरण व्यवस्था में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़े सिंडिकेट का अहम हिस्सा और ‘मनीमैन’ (खजांची) था। उस पर सिंडिकेट के पैसों के लेनदेन और कमीशन के प्रबंधन का आरोप है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button