आज की खबर

पार्टनरशिप फर्मों को रियायत और सुगमता के लिए छत्तीसगढ़ में नया संशोधन विधेयक… होने वाले बदलावों पर मंत्रालय में हाई लेवल मीटिंग में हुआ मंथन

छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की पार्टनरशिप फर्मों के लिए नई सुविधाएं तथा ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस के आधार पर सुगम कारोबार के लिए कई नए नियम लाने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन संशोधनों पर विचार करने के लिए आज 26 नवंबर को मंत्रालय में हाई लेवल मीटिंग हुई। चीफ सेक्रेटरी विकास शील की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सीएम के प्रधान सचिव एसीएस सुबोध कुमार सिंह, विधि एवं विधायी प्रमुख सचिव मनीष कुमार ठाकुर, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. रोहित यादव, सामान्य प्रशासन विभाग सचिव रजत कुमार, आईएएस रमेश शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बता दें कि भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 (Indian Partnership Chhattisgarh Amendment Bill, 2026) छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा भारतीय भागीदारी अधिनियम, 1932 (Indian Partnership Act, 1932) के प्रावधानों में राज्य स्तर पर बदलाव करने के लिए प्रस्तावित एक विधेयक है। भारत में साझेदारी फर्मों (Partnership Firms) का संचालन ‘भारतीय भागीदारी अधिनियम, 1932’ के तहत होता है। यह कानून व्यापारिक साझेदारी के गठन, पंजीयन (Registration), साझेदारों के अधिकारों, कर्तव्यों और दायित्वों को तय करता है। चूंकि यह विषय समवर्ती सूची (Concurrent List) के अंतर्गत आता है, इसलिए राज्य सरकारें अपनी व्यावसायिक और प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार इसमें संशोधन कर सकती हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ सरकार यह संशोधन विधेयक ला रही है।

वर्तमान में यह विधेयक प्रशासनिक मंजूरी और प्रारूप (Drafting) के स्तर पर है। इसमें किन विशिष्ट धाराओं या शुल्कों में बदलाव किया जा रहा है, इसका आधिकारिक मसौदा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार आमतौर पर राज्य स्तर पर ऐसे संशोधन ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (व्यापार सुगमता) को बढ़ावा देने, फर्मों के पंजीयन की प्रक्रिया को सरल या डिजिटल बनाने, और पंजीयन शुल्क (Registration Fees) या दंड के प्रावधानों को आधुनिक बनाने के लिए किए जाते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button