आज की खबर

रायपुर से 2 करोड़ की I-phone चोरी का भंडाफोड़… 170 हैंडसेट में से 132 बरामद, I phone 17 ज्यादा चोरी हुए थे… कंजर गैंग के 2 अरेस्ट, कमिश्नर संजीव शुक्ला ने किया खुलासा

रायपुर पुलिस ने तेलीबांधा इलाके के एपल स्टोर से 2 crore रुपए के 173 आइफोन की चोरी का भंडाफोड़ कर दिया है। कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने बुधवार की शाम रायपुर में हुई भीड़भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बड़ी चोरी का खुलासा किया और बताया कि अंतर्राज्यीय ’’कंजर गिरोह‘‘ केदो सदस्यों को गिरफ्तार कर  चोरी गए 125 हैंडसेट बरामद कर लिए गए हैं। चोरी करने वाले गिरोह के सरगना राजेश कंजर उर्फ झाला पर मध्यप्रदेश व राजस्थान में 47 से अधिक केस दर्ज हैं। उसने अपने बेटे और अन्य चोर के साथ इस वारदात को अंजाम दिया, जबकि आरोपी सफान खान इन मोबाइल को खपा रहा था। उसे विदेश भागने से पूर्व ही पकड़ लिया गया।

तेलीबांधा के एपल स्टोर में 31 अक्टूबर को आधी रात के बाद यह बड़ी चोरी हुई थी। इस चोरी की जांच के लिए 40 सदस्यीय पुलिस टीम गठित की गई थी। कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला के अनुसार इस चोरी की जांच में एडिशनल सीपी अमित तुकाराम काम्बले, डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला, डीसीपी सेंट्रल तारकेश्वर पटेल, डीसीपी वेस्ट रॉबिन्सन गुरिया तथा डीएसपी क्राइम संजय सिंह की मॉनिटरिंग में बड़ा इंटरस्टेट अभियान चलाया गया। आरोपियों को चिन्हिंत व गिरफ्तार करने के लिए रायपुर पुलिस की टीमें महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं दिल्ली में डेरा डाले रहीं। तेलीबांधा एपल स्टोर से 250 किमी तक 1000 से अधिक सीसीटीवी फुटेज एनालाइज किए गए। 1100 से अधिक सेल आईडी. टावर्स तथा 10 लाख से अधिक मोबाईल नम्बर्स का विश्लेषण किया गया। तब जाकर गैंग के चार सदस्यों की पहचान हुई, जिनमे से दो गिरफ्तार कर लिए गए। अभी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश चल रही है।

कमिश्नर डॉ शुक्ला ने बताया कि आरोपी इतने शातिर हैं कि एपल स्टोर के सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए थे। दूर के कैमरे से मिले धुंधले फुटेज के बारीक एनालिसिस से यही पता चल पाया कि एक दोपहिया में 3 व्यक्तियों को नोटिस किया जो रात 02.37 मिनट पर घटना स्थल पर दिखे और मात्र 08 मिनट में 02.45 मिनट पर वहां से निकल गए। केवल इसी फुटेज को फॉलो करते हुए टीम मौधा (महाराष्ट्र) पहुंच गई। वहाँ टीम को यह जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ दिन पूर्व मौधा में कोल्हान नदी के किनारे एक बिना नम्बरी मोटर साईकिल मिली थी। इसके इंजन एवं चेसिस नम्बर को स्क्रैच कर दिया गया था।  यह बाइक तेलीबांधा से चोरी हुई निकली। इस जानकारी के आधार पर कई तरह की इन्वेस्टीगेशन और एनालिसिस जारी रहे और अंततः कंजर गैंग के दो चोरों को दबोचकर 132 मोबाइल सेट भी जब्त कर लिए गए। इस मामले में गिरोह के राज झाला और  राजेश लोधी (दोनों देवास मध्यप्रदेश) की तलाश चल रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button