दिग्गज भाजपा नेता राजेश मूणत का प्रदेश में विख्यात सातवां “मेडिकल कैम्प”… आयुर्वेद कॉलेज में 8 से 12 जनवरी… इलाज से दवा तक सब फ्री

रायपुर पश्चिम के चार बार के विधायक तथा कद्दावर पूर्व मंत्री राजेश मूणत और उनकी टीम इस साल भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर (मेगा हेल्थ कैंप) आयोजित करेगी। पूरे छत्तीसगढ़ में विख्यात या मेगा हेल्थ कैम्प रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में 8 से 12 जनवरी 2027 तक चलेगा। इस शिविर में रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जांच, इलाज और दवाएं दी जाएंगे। टीम राजेश मूणत के अनुसार यह सब कुछ पूरी तरह निशुल्क रहेगा।
इस मेगा हेल्थ कैम्प में देश व प्रदेश के ख्यातिप्राप्त सुपरस्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा परामर्श (हृदय, कैंसर, न्यूरो, किडनी, हड्डी, नेत्र, स्त्री एवं शिशु रोग आदि) दिया जाएगा। कैम्प में एमआरआई, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी, ईको एवं ब्लड टेस्ट जैसी जांचे तथा आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग, फिजियोथेरेपी, एक्यूपंचर एवं दंत चिकित्सा भी होगा। श्री विनय मित्र मण्डल द्वारा निःशुल्क जयपुर पैर, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा। निःशुल्क दवाइयाँ दी जाएंगी और सभी आगंतुकों हेतु सात्विक भोजन व्यवस्था भी रहेगी।
वरिष्ठ भाजपा विधायक राजेश मूणत तथा मेगा हेल्थ कैम्प की आयोजन समिति ने इस महाअभियान में स्वयं सम्मिलित होने तथा अपने आसपास के जरूरतमंद व बीमार परिजनों तक इस संदेश को पहुँचाकर उन्हें निःशुल्क उपचार का लाभ दिलाने में सहभागी बनने का अनुरोध किया है।



