आम चुनाव

भाजपा हर मंडल-बूथ में बनाएगी सदस्यता प्रभारी…हर बूथ में 200 नए सदस्यों पर वर्किंग, सांसदों-विधायकों को भी टारगेट

जहां हम अब भी कमजोर हैं, वहां सदस्यता पर ध्यान देगा होगाः मुख्यमंत्री साय

भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि छत्तीसगढ़ में इस बार पार्टी का सदस्यता अभियान उसी तरह चलाया जाएगा, जिस तरह विधानसभा या दूसरे चुनावी अभियान चलाए जाते हैं। संगठन के साथ-साथ इस बार सांसदों, विधायकों, महापौरों और नगरपालिका-पंचायत अध्यक्षों को भाजपा सदस्य बनाने का टारगेट दिया जाएगा, जिसके लिए उन्हें बूथ तक भी जाना होगा। यही नहीं, पार्टी ने नए सदस्यों के अलावा 2014 और 2019 में बनाए गए 31 लाख से ज्यादा सदस्यों को फिर सदस्यता दिलाने का फैसला भी किया है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के साथ सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान की रणनीति बनाई गई। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि सदस्यता मिस कॉल, नमो एप और क्यूआर कोड से ली जाएगी। इसमें पूरा लोकेशन और पता देना जरूरी होगा। जिन क्षेत्रों में नेटवर्क बिल्कुल नही है, वहां फार्म से सदस्यता के निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रीय महामंत्री ने बैठक में ऑनलाइन सदस्यता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि  करते हुए श्री सिंह ने कहा कि जिन सदस्यों के पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे मिस्ड कॉल करेंगे। इसके बाद उनके पास लिंक आएगा जिसे अन्य सदस्य के स्मार्ट फोन पर भेजकर सदस्यता ले सकेंगे। सदस्यता अभियान के लिए 31 अगस्त तक बूथ स्तर पर बैठकें करनी हैं। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 100 विशिष्ट जनों को सदस्य बनाना है। इसके बाद सक्रिय सदस्यता के लिए काम होगा। सक्रिय सदस्य के संबंध में प्रदेश और जिला अध्यक्ष निर्णय लेंगे। बैठक में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव एवं विजय शर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत, अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक के अलावा प्रदेश के कई मंत्री और नेता भी उपस्थित थे।

सभी मंडल-बूथ में होंगे सदस्यता प्रभारी

सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा कि चुनावी रणनीति की तरह ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मंडल और बूथ प्रभारी नियुक्त होंगे। सभी सदस्यता टोली बूथ स्तर पर जाकर दो-दो सौ सदस्य बनाएगी। द्वितीय चरण में व्यावसायिक, शैक्षिक आदि सार्वजनिक संस्थानों और कमजोर क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। तीसरे चरण में सक्रिय सदस्य बनाएं जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button