एनालिसिस

छत्तीसगढ़ में बसों का किराया 1.25 रु से बढ़कर 1.75 रु किलोमीटर… लक्ज़री एसी बसों के यात्रियों को ज़्यादा झटका

छत्तीसगढ़ में यात्री बसों के किराए में करीब 40% तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। परिवहन विभाग से जारी नई अधिसूचना के अनुसार साधारण बसों का किराया 1.25 रुपये प्रति किमी से बढ़ाकर 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। नया किराया नगरीय (सिटी) बसों को छोड़कर अन्य सभी बसों पर लागू होगी। किराया वृद्धि राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से प्रभावी रहेगी। सरकार ने 80 साल से ऊपर के नागरिकों, दिव्यांगों और एचआईवी पॉजिटिव को किराए से छूट दी है।

किराया बढ़ने का एक उदाहरण देखें तो बेमेतरा से रायपुर का किराया अब 70 रुपये से बढ़कर सीधे 125 रुपये हो गया है। यात्रियों को सफर के दौरान अब श्रेणियों के हिसाब से इस तरह भुगतान करना होगा:
– साधारण बसें: शुरुआती 5 किमी के लिए न्यूनतम किराया 10 रुपये होगा। इसके बाद 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर की दर लागू होगी।
– डीलक्स बसें: शुरुआती 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये और इसके बाद 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर।
– स्लीपर, डीलक्स एसी: इनके लिए किराया दर 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर तय की गई है।
• वोल्वो और सुपर लग्जरी बसें: इनके लिए 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर चुकाने होंगे।
– रात्रिकालीन सेवा: रात में चलने वाली साधारण बसों में 10% अतिरिक्त शुल्क देय होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button