देश-विदेश
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार की शपथ 9 मई को सुबह 10 बजे… सीएम साय समारोह में शामिल होंगे, आज शाम रवानगी
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज, 8 मई 2026 को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो रहे हैं। वे 9 मई, शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद यह पहला मौका है जब वहां भाजपा का मुख्यमंत्री और कैबिनेट शपथ लेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए कोलकाता में भव्य तैयारियां की गई हैं। इसी में शामिल होने के लिए सीएम साय आज शाम 7 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात लगभग 8:35 बजे कोलकाता पहुंचेंगे।



