छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 11 वकीलों को बनाया सीनियर एडवोकेट… रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानिए नाम

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गुरुवार 7 मई को अधिसूचना जारी कर 11 प्रमुख अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट (वरिष्ठ अधिवक्ता) का दर्जा दिया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय 28 अप्रैल 2026 को हुई फुल कोर्ट (पूर्ण न्यायालय) की बैठक में लिया गया। नामित किए गए इन अधिवक्ताओं मे शैलेन्द्र दुबे, रणवीर सिंह मरहस, हमीदा सिद्दीकी, यशवंत ठाकुर, अनूप मजूमदार, नीलाभ दुबे, अमृतो दास, मतीन सिद्दीकी, नौशिना अफरीन अली, अरविंद श्रीवास्तव और तारेंद्र कुमार झा शामिल हैं।

अधिकृत सूत्रों के अनुसार यह नियुक्ति  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (वरिष्ठ अधिवक्ताओं की नियुक्ति) नियम, 2025 के तहत की गई है। यह प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के 13 मई 2025 के आदेश (आपराधिक अपील संख्या 865/2025) के अनुसरण में पूरी की गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button