रायपुर के आईपीएल मैचेस के अधिकांश टिकट सोल्ड आउट… ब्लैक की आशंका, पुलिस ने बिछाया जाल
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होने वाले मैच के टिकटों की भारी मांग के कारण अधिकांश श्रेणियाँ सोल्ड आउट (Sold Out) हो चुकी हैं। रायपुर और प्रदेश में टिकट की मांग बनी हुई है, उसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने ब्लैक मार्केटियों को दबोचने के लिए फील्ड से साइबर एक्सपर्ट का जाल बिछा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 13 मई को आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाले दूसरे मुकाबले के लिए अभी कुछ टिकट उपलब्ध हैं। 10 मई के मैच के टिकट बिक्री शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में लगभग समाप्त हो गए। 13 मई के मैच के लिए वर्तमान में करीब 40% टिकट अभी भी उपलब्ध बताए जा रहे हैं।
टिकटों की शुरुआती कीमत 2,500 से 3,150 (प्लस GST) के बीच है। प्रीमियम और हॉस्पिटैलिटी टिकटों की कीमत 8,000 से 40,000 रुपए तक जा रही हैं। टिकट केवल आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। धोखाधड़ी से बचने के लिए किसी अन्य फर्जी वेबसाइट या लिंक का उपयोग नहीं करने का सुझाव दिया गया है। इस बार स्टेडियम में प्रवेश के लिए M-ticket (डिजिटल टिकट) अनिवार्य है, जो व्हाट्सएप पर QR कोड के रूप में भेजा जाएगा।



