आज की खबर

रायपुर में गणेश झांकियां रविवार 27 सितंबर की रात… शुक्रवार से शुरू हो जाएगा विसर्जन… तालाबों के किनारे 43 अस्थायी कुंड

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में 25 सितंबर (अनंत चतुर्दशी) से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू होने जा रहा है। रायपुर शहर के 10 अलग-अलग जोनों में तालाबों के किनारे 43 अस्थायी विसर्जन कुंड तैयार किए गए हैं। श्रद्धालुओं को इन्हीं कुंडों में छोटी मूर्तियों का विसर्जन करना होगा। खारून नदी, तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव), बूढ़ातालाब और शहर के अन्य पारंपरिक तालाबों में सीधे विसर्जन करने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर तुरंत जुर्माना काटा जाएगा।

रायपुर में भगवान गणेश की भव्य झांकियां 27 सितंबर को निकाली जाएंगी। झांकी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 1500 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। पूरे रूट पर नजर रखने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जाएगा। झांकियाँ मालवीय रोड और सदर बाजार होकर पूर्व वाले रूट से होती हुई महादेवघाट पहुँचेंगी। वहाँ विसर्जन के लिए खारून नदी के तट पर विशेष व्यवस्था की गई है। इस बार भी बड़ी मूर्तियों का विसर्जन निर्धारित कुंड में क्रेन के माध्यम से किया जाएगा। प्रशासन और समितियों के बीच हुई बैठक में यह तय किया गया है कि डीजे का बेस और वाइब्रेशन मोड पूरी तरह से बंद रखा जाएगा, ताकि जर्जर भवनों को कोई नुकसान न पहुँचे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button