आज की खबर

महादेव सट्टे के तीसरे सरगना अभिषेक कुमार को CBI ने दबोचा… दुबई से हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरते ही कब्जे में

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने महादेव ऑनलाइनसट्टा ऐप के मुख्य सरगनाओं में से एक और वांछित आरोपी अभिषेक कुमार को आज 24 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया है। वह दुबई से फ्लाइट लेकर भारत लौट रहा था। जैसे ही वह हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Rajiv Gandhi International Airport) पर उतरा, वहां पहले से मुस्तैद सीबीआई की टीम ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई (CBI) के अनुसार, अभिषेक कुमार महादेव सट्टा ऐप सिंडिकेट के मुख्य सरगनाओं (Kingpins) में से एक है। वह काफी समय से जांच एजेंसियों के लिए ‘वांछित’ (Wanted) अपराधी था। वह दुबई में बैठकर ऐप के प्रमोटरों (सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल) के साथ मिलकर इस अवैध साम्राज्य को ऑपरेट करने और पैसों की हेराफेरी (Money Laundering) में मदद कर रहा था। अभिषेक कुमार के खिलाफ जांच एजेंसियों ने लुकआउट सर्कुलर जारी कर रखा था।

बता दें कि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर की एक विशेष अदालत को बताया है कि इस अवैध सट्टा नेटवर्क ने पिछले 10 वर्षों में लगभग 94,400 करोड़ रुपये की अवैध कमाई (Proceeds of Crime) की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button