आज की खबर

भाठागांव रोड पर सब्जी बाजार को हटाने गई निगम टीम पर हमला… 4 कर्मचारी और एक सिपाही भी घायल, एफआईआर दर्ज

रायपुर के भाठागांव सब्जी बाजार से अतिक्रमण और कब्जा हटाने गई नगर निगम की टीम पर आज बुधवार को दोपहर कुछ सब्जी विक्रेताओं ने हमला कर दिया। मारपीट में 4 निगम कर्मचारी और एक सिपाही को चोट लगी। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आई और माहौल को सख्ती से शांत किया। निगम अमले की रिपोर्ट पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट की एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार भाठागांवमेन रोड पर चल रहे सब्जी बाजार को व्यवस्थित करने और कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची थी। सड़क पर दुकानें लगाने से रोकने और सामान जब्त करने की कार्रवाई के दौरान सब्जी व्यापारी आक्रोशित हो गए।वेंडरों ने निगम अमले के साथ गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी। इस हमले में निगम के राजस्व उप निरीक्षक सहित कई कर्मचारियों को चोटें आईं।

घटना के बाद नगर निगम के राजस्व अधिकारी ने पुरानी बस्ती थाने में शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट और दुर्व्यवहार करने के खिलाफ लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।इस हंगामे के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सब्जी व्यापारी आवंटन प्रक्रिया और बेदखली को लेकर पिछले कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, निगम प्रशासन ने साफ किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button