आज की खबर
कोल लेवी स्कैम : आयकर ने सूर्यकांत के मकान को किया सील… इससे पहले ढोल बजाकर करवाई मुनादी
छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी स्कैम (Coal Levy Scam) में आयकर विभाग (Income Tax Department) की बेनामी संपत्ति प्रभाग रायपुर की टीम ने कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के भिलाई स्थित मकान को सील कर दिया है। भिलाई में कोहका स्थित ‘सूर्या रेसीडेंसी’ के मकान नंबर A-1 को जब्त किया गया है। यह मकान सूर्यकांत तिवारी का था, जिसकी रजिस्ट्री उन्होंने अपने करीबी मनीष उपाध्याय के नाम पर कराई थी।
सुपेला पुलिस और स्थानीय तहसीलदार की मौजूदगी में यह कार्रवाई चली। इसके बाद आयकर विभाग की टीम ने ढोल पिटवाकर बाकायदा मुनादी (मुनादी करवाई) भी की। आईटी विभाग की बेनामी संपत्ति यूनिट ने इस घर को अपने कब्जे में लिया है। इस मामले की जांच ईडी (ED) भी कर रही है।



