आज की खबर

प्रदेश कांग्रेस ने 20 निष्कासित नेताओं को वापस लिया… इनमें रायपुर से तीन, सर्वाधिक 10 राजनांदगांव के, देखें लिस्ट

पिछले विधानसभा चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निकाले गए नेताओं की छत्तीसगढ़ कांग्रेस में वापसी शुरू हो गई है। अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दो दिन पहले यानी 18 सितंबर को जिन 36 आवेदनों पर विचार किया था, उनमे से अलग-अलग जिलों के 20 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस में वापसी इन नेताओं की हुई है:-

रायपुर: आनंद कुकरेजा, पूनम पांडेय, विशाल रजानी

मुंगेली: विनय चोपड़ा

गरियाबंद: गोरेलाल सिन्हा, राधोवा महाड़िक, भविष्य प्रधान, ऋतिक सिन्हा, भानुप्रताप साहू

कोंडागांव: सुशील सोनी

राजनांदगांव: सगीर खान, सिद्धार्थ डोंगरे, राजेश गुप्ता, जितेश सिमनकर, सकूर चौहान, सुनीता सिन्हा, आशीष सोनकर, शशांक डोंगरे, अंजू बंजारे, श्यामबती सिन्हा के निष्कासन रद्द किए गए हैं।

पहली सूची में रायपुर, मुंगेली, गरियाबंद, कोंडागांव और राजनांदगांव के नेताओं के नाम शामिल हैं। रायपुर से 3 नेताओं का निष्कासन रद्द किया गया। सूची में राजनांदगांव से कुल 10 नाम हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अनुशासन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार संबंधित कांग्रेसजनों का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू की ओर से जारी किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button