आज की खबर

राजेश मूणत-भाजपा की रिपोर्ट पर अमित जोगी पर एफआईआर… गैरजमानती धाराएं, रायपुर पुलिस गिरफ्तारी की तैयारी में

पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बनाए गए एक वीडियो के मामले में रायपुर पुलिस ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई भाजपा के दिग्गज विधायक तथा पूर्व मंत्री तथा भाजपा नेताओं की ओर से की गई लिखित शिकायत के बाद हुई है। अमित जोगी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 353, 353(4) और आईटी एक्ट (IT Act) की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें से कुछ धाराएं गैर-जमानती हैं, इसलिए पुलिस अमित जोगी को गिरफ्तार करने की तैयारी में है।

पूर्व मंत्री मूणत ने पुलिस को शिकायत सौंपते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि यह बेहद घटिया और निंदनीय कृत्य है। उन्होंने केवल अमित जोगी ही नहीं, बल्कि इस वीडियो की पटकथा (स्क्रिप्ट) लिखने वाले, वीडियो बनाने वाले कैमरामैन और इसमें रोल निभाने वाले सभी लोगों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने निर्धारित समयावधि के पहले ही एफआईआर दर्ज कर ली थी।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि अमित जोगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में देश के प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुखौटों का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए थे। हालांकि वीडियो जारी करने के अगले दिन अमित जोगी ने खेद जताया था, लेकिन भाजपा ने इसे ख़ारिज कर दिया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button