देश-विदेश

बंगाल में भाजपा दिग्गज सुवेंदु अधिकारी का पलटवार… ममता की हार उनका संन्यास… सब संविधान के तहत होगा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इस्तीफा देने से इनकार करने पर बीजेपी नेता और बंगाल में भाजपा के सबसे अहम चेहरे सुवेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इस बारे में उन्हें ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है क्योंकि “सब कुछ भारत के संविधान में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है”। उन्होंने संकेत दिया कि संवैधानिक नियमों के अनुसार हार के बाद सत्ता का हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत ही होगा। ममता बनर्जी की हार को उनका “राजनीतिक संन्यास” करार देते हुए सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से कहा कि 2021 में नंदीग्राम के बाद अब भवानीपुर में भी उनकी हार ने उनके राजनीतिक करियर को अंत की ओर धकेल दिया है।

सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि उन्होंने ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट पर 15,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया है। उन्होंने अपनी जीत को ‘हिंदुत्व’ और ‘विकास’ की जीत बताते हुए कहा कि उन्हें हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध समुदायों का आशीर्वाद मिला, जबकि ममता बनर्जी को मुख्य रूप से अल्पसंख्यक वोट मिले। राजनीतिक तनाव के बीच उन्होंने बंगाल की जनता और कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर पक्षपात और ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए इस्तीफे से इनकार कर दिया था, जिसे लेकर राज्य में एक संवैधानिक संकट की स्थिति बनी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button