आज की खबर
राजधानी के मैदानी पुलिस अमले में बड़ा बदलाव… कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने एसआई से सिपाही तक 136 को बदला… 3 साल वाले हटे, देखें लिस्ट
रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने राजधानी के मैदानी पुलिस अमले में बड़ा बदलाव कर दिया है। पुलिस कमिश्नर 136 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारीकिया है। इनमें 2 एसआई, 16 एएसआई तथा 118 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। कमिश्नर डॉ शुक्ला ने द स्तम्भ से कहा कि जिन पुलिसकर्मियों को थानों में तीन साल हो गए, उन्हें हटाया जा रहा है। ऐसी एक-सूचियां और आने की संभावना है। इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके वर्तमान थानों से हटाकर नए थानों और इकाइयों में पदस्थ किया गया है।






