आज की खबर

ईडी का ममता के करीबी कोलकाता के डीसीपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस… एजेंसी ने जताई विदेश भागने की आशंका

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी को आशंका है कि वे विदेश भाग सकते हैं। इसी के मद्देनजर हवाई अड्डों सहित विभिन्न स्थानों पर अलर्ट जारी किया गया है। ईडी सूत्रों के अनुसार, डीसीपी शांतनु सिन्हा को पहले पांच बार पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था, लेकिन वे एक बार भी पेश नहीं हुए। एजेंसी का आरोप है कि लगातार गैरहाजिरी के चलते अब उनके फरार होने की आशंका बढ़ गई है। इसी कारण उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button