ये हैं सभी 10 नगर निगमों के भाजपा मेयर… रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत 5 में नारी ही शक्ति… सीएम साय की बधाई, वोटर्स को आभार

पहली छत्तीसगढ़ के 20 नगर निगमों में से पाँच में भाजपा की महिला मेयर होंगी। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर में भाजपा ने महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया था।खास बात ये भी है कि प्रदेश के नगर निगमों में अब तक की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी महिला के ही नाम पर बना है। रायपुर से भाजपा की मीनल चौबे एक लाख से ज़्यादा वोटों से जीती हैं और यह रायपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए ऑल टाइम रिकॉर्ड है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने इतनी बड़ी जीत के लिए प्रदेशभर के शहरी मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी लोग भाजपा, पीएम नरेंद्र मोदी तथा छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन पर भरोसा जताते हुए मतदान करेंगे।
नतीजों के साथ ही प्रदेश के सभी नगर निगमों में महापौरों की लिस्ट अपडेट कर लें। सभी 10 शहरों में भाजपा के महापौर चुनकर आए हैं। मीनल चौबे रायपुर, अलका बाघमार दुर्ग, मधुसूदन यादव राजनांदगांव, जगदीश रामू तोहरा धमतरी, संजय पांडे जगदलपुर,पूजा विधानी बिलासपुर, संजुदेवी राजपूत कोरबा, जीवर्धन चौहान रायगढ़, रामनरेश यादव चिरमिरी और मंजूषा भगत अंबिकापुर नगर निगम की नई महापौर होंगी। शनिवार को दोपहर सीएम हाउस से भीड़भरी प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा की भाजपा के सभी चुने हुए महापौर जन आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे।