आज की खबर

राहुल गांधी 21 को रायपुर आएंगे… अभनपुर प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल… वहीं पदाधिकारियों से वन टू वन संवाद, उसी दिन वापसी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 जून 2026 को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अनुसार वे राजधानी रायपुर के पास अभनपुर में आयोजित 10 दिवसीय विशेष आवासीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए पहुँचेंगे।

राहुल गांधी 21 जून को दोपहर 2:00 बजे छत्तीसगढ़ पहुँचेंगे। वे उसी दिन शाम को 6:40 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे, इस तरह राज्य में लगभग 4 घंटे का समय बिताएंगे। राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस के जमीनी स्तर के पुनर्गठन अभियान का हिस्सा है। इस दौरान वे नवनियुक्त 41 जिला और शहर अध्यक्षों के साथ करीब साढ़े तीन घंटे का वन-टू-वन संवाद करेंगे। वे पदाधिकारियों को बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया कैंपेन, जनसंपर्क और राज्य की बीजेपी सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति सिखाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान हर जिलाध्यक्ष को एक स्पष्ट ‘टार्गेट शीट’ सौंपी जाएगी, जिससे उनके काम की जवाबदेही तय हो सके।

कांग्रेस का यह मेगा ट्रेनिंग कैंप अभनपुर में 20 से 29 जून 2026 तक चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी के अलावा इस शिविर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और अन्य विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button