आज की खबर

साय कैबिनेट की अहम बैठक 23 जून को… 13 जुलाई से विधानसभा मानसून सत्र की अधिसूचना जारी

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सत्र 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक चलेग, जिसकी अध्यक्षता स्पीकर डॉ रमन सिंह करेंगे। इससे पहले, सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आगामी 23 जून को साय कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इसमें अनुपूरक बजट, सरकारी कर्मचारियों की नई ट्रांसफर नीति और जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।

विधानसभा सचिवालय से जारी अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई 2026 तक कुल 5 दिनों का होगा।  सदन के दौरान पहले चार दिन (13 से 16 जुलाई) प्रश्नोत्तर और शासकीय व वित्तीय कार्य निपटाए जाएंगे。 सत्र के अंतिम दिन 17 जुलाई को आखिरी के ढाई घंटों में अशासकीय कार्य (निजी संकल्प एवं विधेयक) पर चर्चा होगी। इस सत्र में विपक्षी कांग्रेस ने महंगाई, कानून-व्यवस्था, हसदेव में जंगल कटाई और स्कूलों में मंत्र-पाठ के आदेश जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान किया है।

इससे पहले, सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 23 जून को आयोजित होगी। सीएम की अध्यक्षता में होने वाली इस कैबिनेट बैठक पर पूरे प्रदेश की नजरें हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में लंबे समय से तबादला नीति का इंतजार कर रहे लाखों सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नई पारदर्शी स्थानांतरण नीति को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) और नए विधेयकों के प्रारूपों की समीक्षा कर उन्हें कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। खरीफ सीजन में किसानों के खाद-बीज और सुशासन से जुड़े अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button