आज की खबर
बस्तर में वन टाइम प्रमोशन वाले 61 इंस्पेक्टरों की प्रदेश के मैदानी इलाकों में पोस्टिंग, देखें लिस्ट … सरकार का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की नीतियों के आधार पर राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड ने बड़ा नीतिगत फैसला लेते हुए ऐसे 61 पुलिस अफसरों की बस्तर संभाग से बाहर के जिलों में पोस्टिंग कर दी है, जो वन टाइम प्रमोशन से इंस्पेक्टर बने हैं। डीजीपी अरुणदेव गौतम के दस्तख़त से यह आदेश बुधवार, 18 जून की शाम जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार सूची में शामिल सभी इंस्पेक्टर काफ़ी अरसे से बस्तर के नक्सल प्रभावित जिलों में अरसे से तैनात थे। पोस्टिंग सूची यहाँ देखी जा सकती है -:






