आम चुनाव

राजेश मूणत की तिरंगा रैली में डेढ़ किमी का राष्ट्रध्वज विशेष आकर्षण…महापुरुषों के वेश में रामनगर के लोग चलेंगे तिरंगा लेकर

आजादी के अमृत महोत्सव पर राजधानी रायपुर में दिग्गज भाजपा विधायक तथा तीन बार के मंत्री राजेश मूणत ने तिरंगा बाइक रैली की शुरुआत की थी, जो इस साल विशाल स्वरूप लेने जा रही है। तिरंगा बाइक रैली बुधवार को दोपहर 3 बजे दीनदयाल आडिटोरियम से निकलेगी, जिसका नेतृत्व राजेश मूणत खुद मोटरसाइकिल चलाते हुए करेंगे। विशाल तिरंगा रैली में इस बार डेढ़ किमी का राष्ट्रध्वज खास आकर्षण होगा। राष्ट्रध्वज को लेकर रामनगर के नौजवान-बच्चे महापुरुषों की वेशभूषा में निकलेंगे और भारतमाता चौक पहुंचेंगे। तिरंगा बाइक रैली के समापन पर भारतमाता चौक पर शाम साढ़े 6 बजे भव्य महाआरती होगी। पूर्व मंत्री मूणत ने बताया कि दोपहर से रात तक चलने वाले देशभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में सीएम विष्णुदेव साय, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत रायपुर और आसपास के भाजपा विधायकों के साथ-साथ संगठन के नेता-कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

मूणत ने अपने निवास पर मीडिया से की बातचीत।

वरिष्ठ विधायक मूणत ने मंगलवार को सुबह अपने निवास पर मीडिया को बताया कि तिरंगा बाइक रैली और भारत माता की महाआरती का आयोजन पीएम नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप आजादी के अमृतकाल की शुरुआत के साथ किया था। यह आयोजन देशभक्ति और देशप्रेम की भावनाओं से ओतप्रोत रहने के कारण रायपुर के लोगों की धड़कन बनता जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी विशाल तिरंगा बाइक रैली साइंस कालेज स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम से निकलेगी। इसमें रायपुर पश्चिम के लोगों के साथ शहरभर से भारतीय जनता पार्टी के नेता-कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। पूर्व मंत्री राजेश मूणत तिरंगा बाइक रैली का नेतृत्व करते हुए खुद मोटरसाइकिल से निकलेंगे। उनके साथ विधायक मोतीलाल साहू पुरंदर मिश्रा और खुशवंत साहेब भी रहेंगे। रैली शहर के सभी प्रमुख से राष्ट्रभक्ति का अलख जगाते हुए गुजरेगी और शाम तक गुढ़ियारी स्थित भारत माता चौक पर पहुंचेगी।

रामनगर से डेढ़ किमी लंबी राष्ट्रध्वज यात्रा

दिग्गज विधायक मूणत ने बताया कि इस बार तिरंगा बाइक रैली का खास आकर्षण होगा रामनगर से राष्ट्रध्वज के साथ निकलने वाली यात्रा। रामनगर की माताएं-बहनें, युवा, बच्चे और वृद्धजन शाम करीब 4 बजे डेढ़ किमी लंबे तिरंगे के साथ निकलेंगे। विशेष बात यह होगी कि तिरंगा लेकर चलने वाले अधिकांश लोग महापुरुषों की वेशभूषा में होंगे। इससे देश की आजादी में योगदान देने वाले महापुरुषों की भी स्मृतियां लोगों के मन-मानस में गहरे तक पैठ करेंगी। राष्ट्रध्वज के साथ निकलने वाली इस यात्रा का समापन भी भारतमाता चौक पर होगा। यहां भव्य महाआरती के साथ देशप्रेम से जुड़ा सांस्कृतिक आयोजन भी किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button