आज की खबरछत्तीसगढ़

वन विभाग के आडिटोरियम “दंडकारण्य” का लोकार्पण, 140 सीटर तथा स्टेज भी एयरकंडीशंड, वर्कशाप-सेमिनार यहीं होंगे

नवा रायपुर में अरण्य भवन परिसर में वन विभाग के अपने आडिटोरियम दंडकारण्य का सोमवार को सीएम विष्णुदेव साय और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने  लोकार्पण कर दिया है। दो करोड़ की लागत से बना यह आडिटोरियम 140 सीटर है, जिसमें वन विभाग के सारे वर्कशाप और सेमिनार वगैरह किए जा सकेंगे। इससे पहले सीएम साय और मंत्री यादव ने छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक ऑक्शन प्रणाली का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गुरु खुशवंत साहेब और गजेन्द्र यादव, केंद्रीय वन महानिदेशक जितेन्द्र कुमार तथा छत्तीसगढ़ के वन बल प्रमुख वी श्रीनिवास राव भी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ में वन विभाग के डिपो से इमारती लकड़ियां, बल्ली, बांस और जलाऊ लकड़ी की नीलामी की जाती है। वन विभाग के 27 डिपो हैं। अभी अतिरिक्त भुगतान की प्रक्रिया में कागजी कार्यवाही तथा बहुत सारे रिकार्ड रखे जा रहे थे। अब ई-ऑक्शन प्रणाली के शुभारंभ हो जाने से कागजी कार्रवाई से निजात मिलेगी। ई-ऑक्शन प्रणाली से लकड़ी की नीलामी में प्रतिस्पर्धा एवं पारदर्शिता आएगी। साथ ही यह सिस्टम शासन एवं बोलीदाता, दोनों के लिए पेमेंट के मामले में भी पारदर्शी होगा और शासन के राजस्व की वृद्धि होगी।
आधुनिक सुविधाओं से लेस है ऑडिटोरियम
वन विभाग के ऑडिटोरियम दंडकारण्य में लाइट-साउंड सिस्टम, एलईडी स्क्रीन समेत कई आधुनिक सुविधाएं हैं।  स्टेज, एल.ई.डी स्क्रीन जैसी सुविधाओं के साथ 140 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। वन मुख्यालय में समय-समय पर होने वाले सेमिनार, वर्कशॉप, मैदानी अमले, संयुक्त वन प्रबंधन समिति सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए इसकी आवश्यकता थी। इसके शुरू होने से वन विभाग अब मुख्यालय स्तर के कार्यक्रम ‘स्टेट ऑफ आर्ट आडिटोरियम‘ में किए जा सकेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button