आज की खबर

IAS Transfer : दर्जनभर जिलों के कलेक्टर बदले… 41 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी… कई विभागों में नए विभाग प्रमुख भेजे

सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ने शनिवार को देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में 41 आईएएस अफसर प्रभावित हुए हैं। सरकार ने दर्जनभर जिले के कलेक्टरों को बदल दिया है। इसके अलावा वन विभाग और गृह विभाग में भी नए सचिव भेजे गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक जनसंपर्क विभाग के संचालक अजय कुमार अग्रवाल को बीज एवं कृषि विकास निगम में एमडी बनाया गया है। टोपेश्वर वर्मा को राजस्व मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जनक प्रसाद पाठक वन विभाग में विशेष सचिव बनाए गए हैं। शिक्षा राजपूत तिवारी आयुष की आयुक्त होंगी। डा. प्रियंका शुक्ला राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में संचालक होंगी।  इसी तरह, किरण कौशल को नागरिक आपूर्ति निगम का एमडी बनाया गया है। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण हाउसिंग बोर्ड में कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। सुनील कुमार जैन बिलासपुर कमिश्नर होंगे। अभी यह प्रभार महादेव कांवरे देख रहे थे। केडी कुंजाम को राजस्व मंडल में सचिव बनाया गया है। रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के एमडी नियुक्त किए गए हैं। सारांश मित्तर आदिम जाति तथा अजा विकास विभाग के आयुक्त होंगे। पीएस एल्मा महिला-बाल विकास विभाग में संचालय बनाया गया है। मार्कफेड के प्रबंध संचालक रमेश शर्मा अब गृह विभाग के विशेष सचिव का प्रभार देखेंगे। सारंगढ़ के कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू को विशेष सचिव-पंचायत नियुक्त किया गया है।

रायपुर के पूर्व कलेक्टर रहे सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को राजनांदगांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। फूड डायरेक्टर जितेंद्र शुक्ला जल जीवन मिशन के संचालक होंगे। जन्मेजय महोबे जांजगीर-चांपा के कलेक्टर बनाए गए हैं। रिमिजुअस एक्का को संचालक बनाकर नगरीय प्रशासन विभाग में भेजा गया है। रजत बंसल को माइनिंग डायरेक्टर पदस्थ किया गया है।  वे सुशासन एवं अभिसरण विभाग में भी रहेंगे। तारण प्रकाश सिन्हा को पीएम आवास-ग्रामीण का डायरेक्टर बनाया गया है। इफ्फत आरा रायपुर में अपर कमिशनर बनाई गई हैं और इसी पद पर दुर्ग में भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दिव्या उमेश मिश्रा बालोद की नई कलेक्टर होंगी। इसी तरह, बिलासपुर में अवनीश शरण की जगह संजय अग्रवाल कलेक्टर बनाए गए हैं। इंद्रजीत चंद्रवाल को खैरागढ़ का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। जगदीश सोनकर संचालक आदिम जाति अनुसंधान होंगे। डा. संतोष देवांगन को आयुक्त उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुंदन कुमार को मुंगेली का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। रितुराज रघुवंशी संचालक-लोक शिक्षण बनाए गए हैं। नुपूर राशि पन्ना कोंडागांव की नई कलेक्टर होंगी। विजय दयाराम के संचालक बनाकर तकनीकी शिक्षा विभाग में भेजे गए हैं। राहुल देव अब कृषि  विभाग में संयुक्त सचिव होंगे। गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल को फूड एंड ड्रग कंट्रोलर बनाया गया है। अपर कलेक्टर अरविंद एक्का संयुक्त सचिव राजस्व होंगे। संतन देवी जांगड़े को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव पदस्थ किया गया है। संजय कन्नौजे सारंगढ़ के नए कलेक्टर होंगे। सुखनाथ अहिरवार को निर्वाचन आयोग में पदस्थ करते हुए खेल विभाग में भी संयुक्त सचिव बनाया गया है। भगवान सिंह उइके गरियाबंद के नए कलेक्टर होंगे। आकाश चिकारा को आवास पर्यावरण विभाग में उपसचिव पदस्थ करते हुए रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) का सीईओ नियुक्त किया गया है। रायगढ़ में मयंक चतुर्वेदी कलेक्टर बनाकर भेजे गए हैं। कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा कलेक्टर बनाया गया है। खैरागढ़ कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा अब राज्य जलग्रहण के सीईओ होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button