आज की खबर

गृहमंत्री अमित शाह 3 दिन के प्रवास पर कुछ देर पहले रायपुर पहुंचे… थोड़ी देर में सीएम साय और मंत्रियों से संक्षिप्त चर्चा संभव

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर 17 मई को रात करीब 8:30 बजे रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वे सीधे नवा रायपुर स्थित होटल के लिए रवाना हुए, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले वे सीएम साय से प्रदेश सरकार के कामकाज पर बातचीत कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा के बाद अमित शाह का यह पहला बस्तर और रायपुर दौरा है, जिसे सुरक्षा और विकास के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री 17 मई से 19 मई 2026 तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे। वे रायपुर में 18 मई को सुबह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पहुंचेंगे। वहां वे डायल-112 सेवा के लिए 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अब इस सेवा को प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जा रहा है। रायपुर के कार्यक्रम के बाद वे जगदलपुर (बस्तर) रवाना होंगे। बस्तर के नेतानार में जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे और पूर्व पुलिस सुरक्षा कैंपों को जनसुविधा केंद्र में बदलने की नई शुरुआत करेंगे। जगदलपुर स्थित अमर वाटिका जाकर नक्सल विरोधी अभियानों में जान गंवाने वाले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके परिजनों से संवाद करेंगे। गृहमंत्री शाह 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) शामिल होकर क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास पर चर्चा करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button