आज की खबर

पूर्व सीएम भूपेश का बड़ा आरोप- अब बीएसपी को बेचने की कोशिश… इसके ख़िलाफ़ सामने आए गैस सप्लाई एग्रीमेंट के डिटेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भिलाई स्टील प्लांट (BSP) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि देश की संपत्तियों को बेचने के अभियान में अब नज़र भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) पर है। भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि अडानी समूह की टीम इसके लिए भिलाई स्टील प्लांट का मुआयना करने आने वाली है। इधर, इस आरोप को ग़लत बताते हुए यह बात भी आई है कि अडानी टोटल गैस ने भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के साथ केवल PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) सप्लाई के लिए एक एमओयू (MoU) साइन किया है। यह अनुबंध प्लांट, कैंटीन और वहां के करीब 15,000+ घरों में गैस सप्लाई के लिए है। उद्योग समूह का दल इस पूरी व्यवस्था का बीएसपी जाकर मुआयना करेगा।

बीएसपी को बेचने की कोशिश के आरोप से छत्तीसगढ़ में राजनैतिक घमासान तेज हो सकता है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा- अडानी के बीएसपी आने का मतलब समझ रहे हैं ना? इसका मतलब ये है कि नज़र अब हमारे बीएसपी पर है। प्रिय खरीददार मुआयना करने आ रहे हैं। बीएसपी छत्तीसगढ़ की आत्मा और देश की संपत्ति है। छत्तीसगढ़वासी इसे किसी भी कीमत पर बिकने नहीं देंगे।

भूपेश बघेल के इस बयान के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में इस दावे के विरोध में कुछ पॉइंट भी आ गए हैं, जो भूपेश के इस आरोप पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसके अनुसार पहला यह है कि बीएसपी में गैस सप्लाई के लिए अदानी ग्रुप ने एग्रीमेंट किया है, जिसे दुष्प्रचारित किया जा रहा है। दूसरा, केंद्र सरकार और सेल (SAIL) भिलाई स्टील प्लांट के विस्तार (Expansion) पर 31,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश कर रहे हैं। जिससे प्लांट की क्षमता 6.8 MTPA से बढ़ाकर 10.2 MTPA की जा सके। इसकी आधिकारिक जानकारी संसद में भी दी जा चुकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button