आज की खबर

मानसून सत्र में विधानसभा घेरेगी कांग्रेसः निष्क्रिय ब्लाक अध्यक्षों को तुरंत बदलने का फैसला

कांग्रेस संगठन छत्तीसगढ़ में जल्दी ही ज्यादा आक्रामक नजर आएगा। मंगलवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक में कई बड़े फैसले हुए हैं, जो रणनीति में बदलाव की तरफ इशारा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक में तय हुआ है कि मानसून सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे। विधानसभा घेराव की रणनीति को एक-दो दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। यही नहीं, जिलाध्यक्षों से कहा गया है कि जो ब्लाक अध्यक्ष निष्क्रिय नजर आ रहे हैं, उन्हें तुरंत बदलकर सक्रिय नेता को प्रभारी ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त कर दिया जाए।

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की बैठक में तय हुआ है कि पार्टी प्रदेश में कानून व्यवस्था की कथित बदहाल स्थिति तथा बिजली के मूल्य में वृद्धि को लेकर सरकार के खिलाफ हमले तेज करेगी। मानसून सत्र के दौरान विधानसभा घेराव के साथ इसकी शुरुआत होगी। इसके अलावा बैठक में बलौदाबाजार हिंसा में कांग्रेसियों को घेरने की साजिश, रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की रणनीति तथा नगरीय निकायों में परिसीमन पर भी चिंतन किया गया है। छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में संबंधित कांग्रेस संगठन परिसीमन के लिए कमेटियों की घोषणा करेंगे। परिसीमन कमेटियां दो-तीन दिन में घोषित करने का फैसला हुआ है।

बैठक में अधिकांश प्रदेश उपाध्यक्ष और कार्यसमिति सदस्यों के साथ-साथ रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, ग्रामीण अध्यक्ष उधो वर्मा, बलौदाबाजार अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, गरियाबंद अध्यक्ष भावसिंह ठाकुर, महासमुंद अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, धमतरी अध्यक्ष शरद लोहाना, बालोद अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग ग्रामीण निर्मल कोसरे, भिलाई शहर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, बेमेतरा अध्यक्ष बंशी पटेल, राजनांदगांव शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, राजनांदगांव ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, खैरागढ़-छुईखदान- गंडई अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकुर, कवर्धा अध्यक्ष होरी राम साहू, जगदलपुर शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य, सुकमा अध्यक्ष महेश्वरी बघेल, कांकेर अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, दंतेवाड़ा अध्यक्ष अवधेश गौतम, बिलासपुर शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, जांजगीर चांपा कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैंगवार, सक्ती अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, रायगढ़ ग्रामीण और सारंगढ़-बिलाईगढ़ अध्यक्ष अरूण मालाकार, जशपुर अध्यक्ष मनोज सागर यादव, सरगुजा अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सूरजपुर अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, कोरिया अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button