आज की खबर

कांग्रेस ने रायपुर के वार्ड प्रत्याशियों की सूची रात 3 बजे जारी की… पूर्व मेयर ढेबर को टिकट, पत्नी को भी संभव… कई दिग्गज पार्षद इस लिस्ट में नहीं

राजधानी रायपुर के वार्ड प्रत्याशियों की सूची कांग्रेस ने सोमवार को रात 3 बजे जारी कर दी है। कांग्रेस ने वार्डों से कई नए उम्मीदवारों को मौका दिया है। पूर्व महापौर एजाज ढेबर को सीट बदलकर बैरनबाजार से पार्षद का टिकट दिया गया है। वे पिछला चुनाव बैजनाथपारा से बतौर पार्षद ही जीते थे। यहां से अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई, पर एजाज की पत्नी को टिकट दिए जाने की पक्की संभावना है। कांग्रेस के कई मौजूदा पार्षदों को आरक्षण के बाद सीट बदलने का मौका नहीं दिया गया, उनकी जगह नए उम्मीदवार लाए गए हैं। नेताओं की पत्नी-परिजन को भी टिकट देने से पार्टी ने परहेज नहीं किया है, और ऐसे करीब आधा दर्जन टिकट बांटे गए हैं। समीर अख्तर, रितेश त्रिपाठी और सतीश जैन जैसे दिग्गज पार्षदों के नाम इस सूची में नहीं हैं। अभी चार वार्डों के टिकट अलग-अलग कारणों से बाकी हैं। उनकी घोषणा भी दोपहर तक कर ली जाएगी, ताकि वे फार्म भर सकें। हालांकि इस लिस्ट में जिनके नाम जारी किए गए हैं, उनमें से अधिकांश एक-एक सेट नामांकन फार्म दाखिल कर चुके हैं।

राजधानी के वार्ड और प्रत्याशियों की सूची

वीर सावरकर नगर – संदीप साहू

जवाहरलाल नेहरू वार्ड – घनश्याम क्षत्री

संत कबीरदास वार्ड – पप्पू बागड़े

यतियतनलाल वार्ड – किरण वर्मा

बंजारी माता वार्ड – राधिका नागभूषण राव

अवंति बाई वार्ड – राधेश्याम विभार

कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड – श्याम पटेल

महात्मा गांधी वार्ड – गायत्री चंद्राकर

मोतीलाल नेहरू वार्ड – गावेश साहू

रानी लक्ष्मीबाई वार्ड – मनोज वर्मा

डा. अंबेडकर वार्ड – हेमंत पटेल

कालीमाता वार्ड – प्रियंका भारद्वाज

राजीव गांधी वार्ड – नीतू घनश्याम तिवारी

रमण मंदिर वार्ड – आसिफ मेमन

कन्हैयालाल बाजारी वार्ड – घनश्याम देवांगन

वीर शिवाजी वार्ड – विकास वर्मा बाबा

ठक्करबापा वार्ड – दिनेश्वरी अन्नूराम साहू

बाल गंगाधर तिलक वार्ड – जितेंद्र साहू

अब्दुल कलाम वार्ड – वारेन साहू

रामकृष्ण परमहंस वार्ड – श्रीकुमार मेनन

भगत सिंह वार्ड – कुमकुम झा

ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड – नीलिमा सिंह

मनमोहन बख्शी वार्ड – रोनिता प्रकाश जगत

वल्लभभाई पटेल वार्ड – दीममणि राम साहू

संत रामदास वार्ड – तरुण श्रीवास

भामाशाह वार्ड – सुखमणि सुंदर जोगी

इंदिरा गांधी वार्ड – दलजीत चावला

हेमू कालाणी वार्ड – जी श्रीनिवास

गुरु गोविंद सिंह वार्ड – सेवक महानंद

शंकर नगर वार्ड – मनोज मसंद

सुभाषचंद्र बोस वार्ड – दिशा धोतरे

महर्षि वाल्मीकि वार्ड – संगीता निषाद

वीर नारायणसिंह – प्रमोद मिश्रा

पं. रविशंकर वार्ड – कामरान अंसारी

अब्दुल हमीद वार्ड – शेख मुशीर

तात्यापारा वार्ड – संतरी हरीश साहू

चूड़ामणि नायक वार्ड – दाउलाल साहू

स्वामी आत्मानंद वार्ड – विकास अग्रवाल

ठाकुर प्यारेलाल वार्ड – संगीता दुबे

पं. दीनदयाल वार्ड – शशिकांत साहू

पं. सुंदरलाल शर्मा – भारती शर्मा

महंत लक्ष्मीनारायण वार्ड – बंशी कन्नौजे

ब्राह्मणपारा वार्ड – मनोज सोनकर

सदरबाजार वार्ड – राहुल तिवारी

अब्दुल रऊफ वार्ड – ——–

सिविल लाइंस वार्ड – नीलम जगत

मदर टेरेसा वार्ड – ——–

गुरु घासीदास वार्ड – शीतल कुलदीप

रानी दुर्गावती वार्ड – प्रभजोत सिंह लाडी

पं. विद्याचरण वार्ड – सहदेव व्यवहार

लालबहादुर शास्त्री वार्ड – रेणु जयंत साहू

राजेंद्र प्रसाद वार्ड – ———

बाबू जगजीवन वार्ड – सूरज जांगड़े

सुधीर मुखर्जी वार्ड – ऊषा चंद्रहास

रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड – मानसिंह ध्रुव

अरविंद दीक्षित वार्ड – —–

भगवतीचरण शुक्ल वार्ड – एजाज ढेबर

पंकज विक्रम  वार्ड – मोनिका जैन

मोरेश्वर गद्रे वार्ड – कविता अमित दास

चंद्रशेखर आजाद वार्ड – कोमल साहू

श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड – ब्रह्मा सोनकर

राजीव पांडेय वार्ड – देवेंद्र यादव

ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड – सतनाम पनाग

विपिनबिहारी सूर वार्ड – संजीव सिंह यादव

महामाया मंदिर वार्ड – जयश्री नायक

वामनराव लाखे वार्ड – सर्वजीत सिंह ठाकुर

भक्त माता कर्मा वार्ड – पूर्णिमा उत्तम साहू

खूबचंद बघेल वार्ड – सुभाषिनी देवांगन

माधवराव सप्रे वार्ड – हिरेंद्र देवांगन

संत रविदास वार्ड – देवेंद्र कुमार साहू

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button