आज की खबर

राष्ट्रपति मुर्मु को लेकर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर सीएम साय की तीखी प्रतिक्रिया… बोले- कांग्रेस नेतृत्व हमेशा से ही जनजाति विरोधी

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कांग्रेस की पूरे अध्यक्ष तथा सांसद सोनिया गांधी की टिप्पणी पर देशभर के भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि राष्ट्रपति के बारे में दिया बयान निहायत ही आपत्तिजनक और निंदनीय है। देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति मूर्मू न केवल जनजाति समाज, बल्कि समूचे देश की गौरव हैं। उन्हें बेचारी (poor lady) कहना कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता।

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस कभी भी न तो जनजाति समाज को आगे बढ़ते देखना चाहती है, और न ही यह सहन कर सकती है कि आदिवासी समाज आगे बढ़े। वह जानबूझकर कर समाज को अपमानित करती रहती है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के लिए जिस भाषा का उपयोग किया था, उसे हम दुहरा भी नहीं सकते। पहले तो कांग्रेस ने द्रौपदी मूर्मू को हराने में जी-जान लगाई। जब वे जीत गयीं तो बौखलाहट में कांग्रेस लगातार राष्ट्रपति को अपमानित करने का काम कर रही। इसे समूचा देश, विशेषकर आदिवासी समाज कभी भी न तो भूलेगा और न ही माफ करेगा।

सीएम साय ने कहा कि हम सोनिया गांधी के इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को जानकारी नहीं होगी कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में जनजाति समाज का कितना बड़ा योगदान रहा है।आदिवासी समाज गरीब और बेचारा नहीं बल्कि इस देश की रीढ़ है। सोनिया गांधी को अपने बयान के लिए प्रायश्चित करना चाहिये।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button