छत्तीसगढ़ की महिला कांग्रेस कार्यकारिणी भंग… दिल्ली मुख्यालय का बड़ा फ़ैसला, पुनर्गठन अभी स्पष्ट नहीं
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस (AIMC) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर यह बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया गया है।
दरअसल हाल में संजारी बालोद से कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का नया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने 15 मई को ही रायपुर स्थित राजीव भवन में आधिकारिक रूप से अपना पदभार संभाला है। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के इस्तीफे के बाद से यह पद लंबे समय से खाली चल रहा था, जिसके बाद यह नई नियुक्ति की गई है।
आगामी चुनावों को देखते हुए महिला संगठन को ब्लॉक और बूथ स्तर तक नए सिरे से रीस्ट्रक्चर (पुनर्गठन) करने के लिए पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही पार्टी महिलाओं से जुड़े मुद्दों और बढ़ती महंगाई (पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर) के खिलाफ जमीनी स्तर पर बड़े आंदोलन शुरू करने की तैयारी में है।



