आज की खबर

छत्तीसगढ़ में अचानक बुलाई कैबिनेट बैठक… सीएम के दिल्ली से लौटते ही मंगलवार शाम मीटिंग

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 26 मई को मंत्रालय महानदी भवन में अचानक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। यह बैठक शाम 6:00 बजे शुरू होगी। सुशासन तिहार के बीच मुख्यमंत्री रविवार को अचानक दिल्ली रवाना हुए थे। उनकी वापसी के तुरंत बाद बुलाई गई इस बैठक की चर्चाएं हैं।
हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा नहीं मिला है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इसमें प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार अभियान के तहत जनसमस्याओं के त्वरित निवारण और विभिन्न जनहित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसी के तहत आम जनता को राहत देने वाले कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगने की पूरी संभावना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button