छत्तीसगढ़

12 लाख रु का बिल पास करने के लिए 2 लाख रु घूस… एसीबी ने जनपद सीईओ, क्लर्क और प्यून को रंगे हाथ पकड़ा

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत सीईओ, क्लर्क और चपरासी समेत 3 लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम निखिल कश्यप,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), अविनाश ठाकुर(क्लर्क) और लच्छन भानु (चपरासी) हैं।

एसीबी सूत्रों के अनुसार लिमतरा ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत ₹20 लाख के विकास कार्य (निर्मला घाट और नाली निर्माण) स्वीकृत हुए थे। इसमें से ₹8 लाख का चेक जारी हो चुका था। शेष ₹12 लाख का चेक जारी करने के एवज में ₹2 लाख की रिश्वत मांगी गई थी। लिमतरा गांव की सरपंच के बेटे ने इसकी शिकायत बिलासपुर एसीबी (ACB) टीम से की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान क्लर्क अविनाश ठाकुर ने चपरासी लच्छन के जरिए ₹1 लाख की पहली किस्त पहले ही वसूल कर ली थी। 15 जून 2026 को जैसे ही शिकायतकर्ता दूसरी किस्त के ₹1 लाख लेकर जनपद कार्यालय सक्ती पहुंचा, तो सीईओ निखिल कश्यप के इशारे पर क्लर्क और चपरासी ने पैसे पकड़े। सादे कपड़ों में तैनात एसीबी की टीम ने तीनों को मौके पर ही धर दबोचा। एसीबी की टीम ने मौके से रिश्वत की रकम बरामद की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button